बरेली से अफीम लाकर चंडीगढ़ सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 02:35 PM (IST)

चंडीगढ़/सुशील राज। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सीटीयू वर्कशॉप के पास से पुलिस  एक युवक को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है,। आरोपी यूपी के जिला बरेली से यहां सप्लाई करने आया था।  पकड़े गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला बदायूं के गांव बरखेड़ा निवासी चंद्र शेखर (20) के रूप में हुई है। आरोपी के पास पुलिस को एक किलो अफीम बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ इंडस्ट्रियल एरिया थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश करेगी।


एसएचओ इंडस्ट्रियल एरिया राम रत्न शर्मा की सुपरविजन में  पुलिस टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सीटीयू वर्कशॉप के पास नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर ही रही थी कि पुलिस को देखकर हाथ में थैला लिए एक युवक वापिस जाने लगा।

 

जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी से कुछ ही दूरी पर से उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह यूपी का रहने वाला चंद्र शेखर है। पुलिस ने जब उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो अफीम बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया गया। सूत्रों की मानें तो आरोपी को झारखंड का रहने वाला एक व्यक्ति अफीम देने के लिए बरेली में बुलाता था। आरोपी उससे 60 हजार रुपए की एक किलो अफीम लेता था और चंडीगढ़ में वह कभी एक लाख  की बेचता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Sushil Raj

Related News