प्रशासन के विभागों का कामकाज आया सवालों के घेरे में

Saturday, May 26, 2018 - 09:57 AM (IST)

चंडीगढ़ (साजन): प्रशासन के अधिकांश विभागों के कामकाज के तरीके सवालों के घेरे में आ रहे हैं। कई विभागों के कामकाज में हेरफेर की भी आशंका जताई जा रही है, लेकिन फिर भी मनमानियां जारी हैं। कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (सी.ए.जी.) से आर.टी.आई. में हासिल रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है जो हैरान कर देने वाला है।  कैग ने प्रशासन के 25 से भी ज्यादा विभागों पर ऑडिट पैरा ऑब्जैक्शन लगाए हैं। 

 

कई में तो 25 से लेकर 200  तक ऑब्जैक्शन लगे हैं। अभी तक विभागों ने इन ऑब्जैक्शंस का जवाब भी नहीं दिया है। प्रशासन के तहत काम कर रहे विभागों का अपना कोई प्री ऑडिट इंटर्नल ऑडिट सिस्टम नहीं है। प्रिंसिपल डायरैक्टर ऑफ ऑडिट (सैंट्रल) चंडीगढ़ से आर.टी.आई. में हासिल जानकारी के अनुसार 31 दिसम्बर 2017 तक एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की कार्यप्रणाली ज्यादा संदेह में है। 

 

इस विभाग के 189 आऊटस्टैंडिंग ऑडिट ऑब्जैक्शन पैरा हैं। इन ऑब्जैक्शंस का अभी तक जवाब नहीं दिया गया है। दूसरे नंबर पर डी.सी. के अंडर एस्टेट आफिस का नंबर आता है, जिसके 132 आऊट स्टैंडिंग ऑडिट ऑब्जैक्शंस हैं। तीसरे पर म्यूनिसिपल कार्पोरेशन का पब्लिक हैल्थ डिपार्टमैं है, जिस पर 113 आऊटस्टैंडिंग ऑडिट ऑब्जैक्शंस पैरा हैं। आर.एल.ए. ऑफिस पर भी 102 ऑडिट पैरा ऑब्जैक्शंस हैं। 

 

सबसे नीचे आऊटस्टैंडिंग ऑडिट ऑब्जैक्शंस पैरा की लिस्ट में डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री सैंटर, डी.पी.आई. हायर एजुकेशन, स्पोटर््स विभाग, एम.सी. रोड और डी.ई.ओ. ऑफिस शामिल हैं, जिनके क्रमश: 25,  28, 28, 31 और 32 ऑडिट ऑब्जैक्शंस पैरा हैं। सूत्रों के मुताबिक कैग किसी भी मामले में तभी ऑडिट ऑब्जैक्शंस लगाता है जब उसे संदेह हो कि यहां विभाग ने गलती की है या बड़ा हेरफेर है। 

 

चंडीगढ़ के एडवाइजर परिमल रॉय के पास भी इन विभागों की लिस्ट पहुंची है। आर.टी.आई. मांगने वाले आर.के. गर्ग की तरफ से एडवाइजर से मांग की गई है कि जल्द विभागों को इन आर.टी.आई. का जवाब देने का आदेश दिया जाए। जहां ऑडिट पैरा के ज्यादा ऑब्जैक्शंस हैं वहां ध्यान से जवाब देने को कहा गया है। होम सैक्रेटरी अनुराग अग्रवाल से इस मसले को लेकर बातचीत की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया।


 

इन विभागों पर ऑब्जैक्शन 
-डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री सैंटर: 25
-डायरैक्टर इन्फॉर्मेशन टैक्नोलॉजी: 31
-आई.जी.पी. चंडीगढ़: 55
-डायरैक्टर हैल्थ सर्विसेज: 60
-तहसीलदार: 32
-को-ऑप्रेटिव सोसायटी: 37
-जी.एम.सी.एच.-82
-एक्साइज एंड टैक्सेशन: 189
-आर.एल.ए. आफिस: 102
-सब रजिस्ट्रार : 76
-सी.टी.यू.: 38
-एस्टेट ऑफिस: 132
-एक्सियन पब्लिक हैल्थ: 99
-एक्सियन इलैक्ट्रिकल डिवीजन: 87
-ए.सी.एफ.ए. रैंट: 37
-एम.सी. रोड: 31
-एम.सी. पब्लिक हैल्थ: 113
-एम.सी. इलैक्ट्रिकल डिवीजन: 32
-एक्सियन सी.पी. डिवीजन: 118
-डी.पी.आई. हायर एजुकेशन: 28
-सॉंग एंड ड्रॉमा डिवीजन: 30
-डी.ई.ओ.:32
-स्पोर्ट्स: 28

Punjab Kesari

Advertising