प्रत्यक्ष गोयल ने ओपन चैस चैम्पियनशिप का खिताब किया अपने नाम

Monday, Apr 24, 2017 - 12:27 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : केंद्रीय विद्यालय के प्रत्यक्ष गोयल ने 5.5 अंक हासिल कर अंडर-13 ओपन चैस प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा किया जबकि अहंत सिंह ने 5 अंकों सहित दूसरा तथा अर्णव ने तीसरा स्थान हासिल किया। सेंट जेवियर स्कूल-44 में खेले गए मुकाबले में लड़कियों के अंडर-13 वर्ग के ओपन मुकाबले में प्रिसियस बंसल ने पहला व रिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ लड़कियों के अंडर-7 आयु वर्ग के मैच में प्रीत ने पहला, आराध्य गुप्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर चंडीगढ़ चैस एसोसिएशन के अध्यक्ष ए.पी. सक्सेना ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
 

Advertising