पंचकूला सिविल अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज परेशान

Wednesday, Jan 12, 2022 - 02:15 PM (IST)

पंचकूला,(चंदन)। कोरोना वायरस का कहर जारी है। वहीं इसी बीच मांगों को लेकर पंचकूला सिविल अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों द्वारा की गई हड़ताल का नुक्सान मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। पंचकूला स्थित सिविल अस्पताल में मंगलवार को ओ.पी.डी. बंद रही। हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों ने बताया कि बुधवार और वीरवार को ओ.पी.डी. सेवाएं बहाल रहेंगी। इन दो दिनों में मांगें नहीं मानी तो वे 14 जनवरी को फिर हड़ताल पर चले जाएंगे। 

 


हालांकि सिविल अस्पताल में एमरजैंसी सेवाएं जारी रही। मंगलवार को अस्पताल में मरीज आतेे रहे उनकी रजिस्ट्रेशन भी की गई लेकिन ओ.पी.डी. में डॉक्टर न होने के कारण उन्हें बिना उपचार करवाए वापस जाना पड़ा। चिकित्सकों ने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग ने एस.एम.ओ. की सीधी भर्ती की है। जिसका चिकित्सक विरोध कर रहे हैं। उनकी यह मांगें पिछले करीब दो साल से हैं। सरकार ने भर्ती को रोकने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Ajay Chandigarh

Advertising