पूनम शर्मा बनीं चंडीगढ़ की महिला कांग्रेस अध्यक्ष

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2016 - 08:30 AM (IST)

चंडीगढ़, (राय): चंडीगढ़ की पूर्व महापौर पूनम शर्मा को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें मीनाक्षी चौधरी के स्थान पर यह पद दिया गया है जिनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। चंडीगढ़ की महापौर रहने के अलावा वह एक पेशेवर वकील हैं। 

 

अपने महापौर के कार्यकाल के दौरान वह शराबियों को थप्पड़ जडऩे, जुए-सट्टे के अड्डों पर रेड, सफाई के लिए स्वयं ट्रैक्टर आदि चलाने के लेकर वह खासा चर्चा में रहीं। पूनम शर्मा का कहना था कि वह हमेशा से ही महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करती रही हैं। नई जिम्मेदारी को भी वह पूरी इमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News