सिर्फ सिख महिलाओं को मिले हैलमेट पहनने की छूट

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 10:59 AM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र): चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर में महिलाओं के लिए हैलमेट अनिवार्य करने के मामले में शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ का संघर्ष जारी है। शनिवार को मनीमाजरा में सिख महिलाएं और अकाली दल के कार्यकत्र्ता इकट्ठे हुए। उन्होंने मांग की कि उन सभी सिख महिलाओं को हैल्मेट से छूट दी जानी चाहिए, जिनके नाम के पीछे कौर है, जबकि प्रशासन ने ऐसा नहीं किया है। 

 

अकाली दल चंडीगढ़ के प्रधान हरदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन ने हाल ही में जो नोटीफिकेशन जारी की है, उसके अंदर सिर्फ उन सिख महिलाओं को हैल्मेट से छूट दी गई है, जो सिर पर पटका आदि बांधती हैं। उन्होंने कहा कि मनीमाजरा से भी समुदाय के लोगों का उनको साथ मिला है और जब तक प्रशासन इस फैसले में बदलाव नहीं करता है, वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News