फूड एंड सप्लाई डिपार्टमैंट ने केंद्र से मांगा 250 क्विंटल प्याज

punjabkesari.in Sunday, Dec 22, 2019 - 03:42 PM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : शहर में प्याज की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए यू.टी. ने केंद्र से 250 क्विंटल प्याज की मांग की है। प्रशासन ने यह मांग यू.टी. में महंगी हो रही वस्तुओं के भंडारण को लेकर केंद्रीय मंत्रालय के साथ हुई वीडियो कांफ्रैंसिंग के दौरान की है। 

इस दौरान और भी कई मुद्दों पर चर्चा की गई। चंडीगढ़ सहित मोहाली और पंचकूला में प्याज की कीमतों में लगातार बढ़ौत्तरी हो रही है। इसमें पहले से थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन बावजूद इसके कीमतें इतनी अधिक हैं कि लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। 

केंद्र के निर्देश पर चंडीगढ़ में रिटेलरों और होलसेलरों की भी नई स्टॉक लिमिट तय कर दी है। इन सब के बावजूद कुछ अधिक फर्क नहीं पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शहर में प्याज के स्टॉक को लेकर भी केंद्रीय स्तर पर चर्चा की गई। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने प्याज की खरीद फरोख्त का ब्यौरा नहीं दिए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। विभाग के अधिकारियों ने ऐसी सभी फर्मों की सूची बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। अभी तक की विभाग द्वारा की गई प्याज को लेकर कार्रवाई से भी अधिकारियों को अवगत कराया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News