प्रशासन ने पांच कम्युनिटी सैंटरों पर कम दामों पर की प्याज की बिक्री

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2019 - 10:55 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन के फूड एंड सप्लाई व कंज्यूमर अफेयर्स एंड लीगल मैट्रोलॉजी डिपार्टमैंट ने शहर के पांच कम्युनिटी सैंटरों में कम दाम पर प्याज की बिक्री की। इसके लिए विशेष रूप से इन जगहों पर स्टॉल लगाए गए। शाम 4 बजे तक 32 रुपए प्रति किलोग्राम पर 7.5 क्विंटल प्याज की बिक्री हुई। ये कैंप कम्युनिटी सैंटर मनीमाजरा, धनास, विकास नगर मौलीजागरां, राम दरबार और मलोया में लगाया गया। 

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहले दिन उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है। यही कारण है कि कुछ कम्युनिटी सैंटरों पर तो सुबह ही प्याज खत्म हो गया, जिसके चलते काफी पहले ही कर्मचारी वहां से फ्री हो गए। विभाग द्वारा आगे लोगों की डिमांड को पूरा करने के लिए प्याज की मात्रा को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कम दाम पर प्याज की बिक्री करने का उनका प्रयास सफल रहा है, क्योंकि लोगों का इसमें उन्हें साथ मिला है। 

उन्होंने बताया कि विभाग कम दामों पर प्याज की बिक्री करने का अभियान जारी रखेगा, जब तक कि प्याज के दाम कंट्रोल नहीं होते हैं। इसके अलावा विभाग द्वारा प्याज की बिक्री के लिए मोबाइल वैन भी काम में लगाई हुई हैं। लोगों की सुविधा के लिए बुड़ैल और डड्डूमाजरा में इन्हें लगाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News