डॉक्टर के घर में चोरी करने वाली महिला को 1 साल कैद

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2017 - 06:18 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप):  डॉक्टर के घर से लाखों की रुपए की चोरी करने के मामले में जिला अदालत ने आरोपी महिला कविता को 1 साल कैद की सजा सुनाई है। सैक्टर-39 थाना पुलिस द्वारा वर्ष 2016 में दर्ज किए गए मामले के तहत पी.जी.आई. की डाक्टर आनंदिता ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उन्होंने घर पर साफ-सफाई के लिए कविता को काम पर रखा था। वह साफ-सफाई के लिए अक्सर उनकी गैरहाजिरी में घर आती थी। कई दिनों से उनके घर से आए दिन कुछ न कुछ सामान चोरी होता रहता था। एक दिन उन्होंने जांच की तो पाया कि उनकी अलमारी से एक बैग में रखी गोल्ड ज्वैलरी गायब है। इसमें एक जोड़ा सोने का कड़ा, सोने की चूडिय़ां, डायमंड लॉकेट लगी सोने की चेन और 600 यू.एस. डॉलर भी गायब थे। पुलिस ने कविता की निशानदेही पर उसके पास से चोरी का सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News