दिल्ली से हैरोइन लाकर चंडीगढ़ में सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

Thursday, Feb 27, 2020 - 12:52 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): दिल्ली से हैरोइन लाकर चंडीगढ़ में सप्लाई करने वाले तस्कर को क्राइम ब्रांच ने सैक्टर-52 स्थित टीन कालोनी के पास दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास 90.6 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सैक्टर-52 निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद हैरोइन की कीमत पांच लाख रुपए आंकी है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी गौरव के खिलाफ सैक्टर-36 थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जिला अदालत में पेश किया। 

 

अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। क्राइम ब्रांच इंचार्ज रणजीत सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पैक्टर अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ सोमवार को सैक्टर-52 स्थित टीन कालोनी के पास पैट्रोलिंग कर रहे थे। एस.आई. को सामने से प्लास्टिक का लिफाफा लेकर आता हुआ युवक दिखाई दिया।  युवक पुलिस को देख कर वापस जाने लगा। 

 

पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने युवक का पीछा कर थोड़ी दूर दबोच लिया। तलाशी के दौरान सैक्टर-52 निवासी गौरव कुमार के पास प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। इसमें 90.6 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह इसे दिल्ली से लेकर आता है और कालोनी में बेचता था। 

pooja verma

Advertising