महिला पुलिस कर्मी को 20 टिकटें देने के बाद काऊंटर बंद, भड़के लोग

Thursday, Dec 07, 2017 - 09:46 AM (IST)

मोहाली(राणा) : भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसम्बर को होने वाले वन-डे मैच को लेकर टिकट बिक्री के दौरान पी.सी.ए. के टिकट काऊंटर पर एक महिला पुलिस कर्मी को 20 टिकट थमा दी गईं और फिर टिकट काऊंटर बंद कर दिया। वहीं अन्य क्रिकेट प्रेमी जो टिकट पाने के लिए लाइन में जुटे हुए थे वो ये देख भड़क गए और उन्होंने महिला पुलिस कर्मी को घेर लिया और उससे टिकट दिखाने को कहा। हो-हल्ला मचने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और और बड़ी मुश्किल से गुस्साए लोगों को शांत किया गया। 

 

कुछ खास लोगों को ही टिकट मिले :
जानकारी के मुुताबिक भारत और श्रीलंका के बीच 13 फरवरी को मैच होने वाला है। इसको लेकर सुबह से लोग लाइनों में लग गए थे। महिलाओं वाली लाईन में काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां लगी हुई थीं। लोगों ने आरोप लगाया कि जैसे ही टिकट खिड़की खुली तो कुछ लोगों को ही टिकट दिए गए। इस दौरान एक महिला पुलिस मुलाजिम लाइन में लगी हुई थी। उसे करीब पंद्रह से बीस टिकट दे दी गई। इसके बाद टिकट खिड़की बंद कर दी। 

 

वहीं, लोगों ने उक्त महिला पुलिस मुलाजिम को घेर लिया। साथ ही महिला पुलिस मुलाजिमों को कहा कि वह टिकटें दिखाई। महिला पुलिस मुलाजिम का कहना था कि उसके पास करीब तीन चार टिकट हैं। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना था कि दोनों पक्ष थाने में चलो। आखिरी में दोनों पक्ष शांत हो गए। हालांकि लोगों ने डी.सी. से गुहार लगाई है कि पी.सी.ए. मैच में होने वाली टिकट बिक्री पर ध्यान दिया जाए। ताकि सभी को आसानी से टिकट मिल पाए। वहीं, टिकटों को लेकर चल रही ब्लैक मेलिंग बंद हो।

Advertising