USA मेड पिस्टल सहित एक गिरफ्तार

Tuesday, Mar 21, 2017 - 12:11 AM (IST)

चंडीगढ़, (कुलदीप): सैक्टर-49 पुलिस ने रविवार रात को एक व्यक्ति को यू.एस.ए. मेड पिस्टल और खाली मैग्जीन सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सैक्टर-63 निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने सैक्टर-48 के सरकारी स्कूल के पास नाका लगाया था।

पुलिस को देख मोहाली से चंडीगढ़ आ रहे युवक ने रास्ता बदल लिया। पुलिस जवानों को शक हुआ और युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास यू.एस.ए. मेड पिस्टल और खाली मैग्जीन बरामद हुई। पुलिस ने मनप्रीत से पिस्टल का लाइसैंस मांगा तो वह आनाकानी करने लगा। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Advertising