‘जवानों के लिए डेढ़ लाख बुलेट प्रूफ जैकेट्स खरीदीं’

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 09:03 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि): पाकिस्तान से जो भी सामान आएगा उस पर 200 फीसदी टैक्स लगेगा। पाकिस्तान जाने वाला करोड़ों लीटर पानी भी बंद कर दिया जाएगा। भारत में सितंबर तक36 मिग मल्टी एयरक्राफ्ट आ जाएंगे। जवानों के लिए डेढ़ लाख बुलेट प्रूफ जैकेट्स खरीदी गई हैं। यह कहना है सासंद लैफ्टिनैंट अनुराग ठाकुर का। वह पी.यू. कैंप में शहीदों के सम्मान में फंड इकट्इा करने मुहिम के तहत कैंपस में आए थे। 

उन्होंने कहा कि बूंद-बूंद से सागर भरता है। इस समय शहीदों को परिवारों को हम फंडों से जितनी मदद कर सके, उतना ही अच्छा है। इसीलिए यह मुहिम चलाई जा रही है। सांसद ने कहा कि भारतीय सेना पुलवामा के शहीदों का बदला लेगी। उन्होंने आतंकवाद पर निशाना साधते हुए कहा कितुम जितने अफजल लाओगे, हम उतने अफजल मारेंगे। जे.एन.यू. में लैफ्ट की विचारधारा ऐसी बही कि अफजल को शहीद कहा गया यह शर्मनाक बात है। इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं, बल्कि आपके अंदर भी चलता है। देश को सरदार पटेल ने इकट्टा किया। 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के समय में 3000 गाडिय़ां इंगलैंड से मंगवाई थीं, जिन्हें पेंट करके देश में लाया गया था। घोटले तो उस समय भी देश में होते रहे। देश के टुकड़े होना दुखदायी घटना है। देश में सालों से मल्टी एयर क्राफ्ट नहीं खरीदे गए हैं। भारत देश एक ऐसा देश है, जिसने सभी धर्मों को संभाल रखा है। देश में कुछ लोग देश से सबसिडी लेते हंै। फिर भी देश को ही गालियां देते हैं।

कई संगठनों ने मिलकर करवाया कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान ए.बी.वी.पी. के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत ने कहा कि ज्वार आने वाले हैं। कश्मीर की भूमि भी भारत की है। न ही देश की सरकार कमजोर है और न ही देश के युवा। ए.बी.वी.पी. के कुलदीप ने कहा कि 14 फरवरी प्यार के दिन के रूप में मनाया जाता है लेकिन पाकिस्तानने नफरतों की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। पी.यू. में यह कार्यक्रम ए.बी.वी.पी., एन.एस.यू.आई.,आई.एस.ए., एल.एस.यू., पुसू, एच.एस.ए., हिमसु और सोई संगठनों ने मिलकर किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News