जाली कागजात पर भेजा ग्रीस, साढ़े आठ लाख ठगे

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 12:47 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील राज): हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड हैड कांस्टेबल के बेटे को साढ़े आठ लाख रुपए लेकर सैक्टर-35 स्थित कैपिक कंसलटैंट कंपनी ने स्टडी वीजा पर ग्रीस भेज दिया। ग्रीस पहुंचते ही हैड कांस्टेबल के बेटे के कागजात जाली पाए गए और उसे वापस भारत आना पड़ा। रिटायर्ड हैड कांस्टेबल विजय कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने कैपिक कंसलटैंट कंपनी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।  

फेसबुक पर विज्ञापन देख कर जाल में फंसे
कुरुक्षेत्र निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा पुलिस से बतौर हैड कांस्टेबल रिटायर हुए थे। उनका बेटा शुभम पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहता था। शुभम ने फेसबुक पर सैक्टर-35 स्थित कैपिक कंसलटैंट कंपनी का विज्ञापन देखा। उन्होंने 17 जनवरी को फोन पर कंपनी की कर्मचारी पल्लवी से संपर्क किया। पल्लवी ने उन्हें 22 जनवरी को अपने आफिस सैक्टर-35 में बुलाया। इस कंपनी को गिल चलाता है। इसके बाद बेटे को स्टडी वीजा पर ग्रीस भेजने के लिए पल्लवी, समायरा, सुरभि, इशनी, रुपिंदर, रुचिका खुराना, दीपक और ईरा शर्मा ने विश्वास दिलाया और साढ़े आठ लाख रुपए व कागजात मांगे। उन्होंने साढ़े चार लाख रुपए इलाहाबाद बैंक से ड्राफ्ट एजैंसी के नाम बना दिया। 

इसके अलावा टिकट समेत अन्य खर्च के चार लाख रुपए और कागजात भी जमा करवा दिए। 4 अप्रैल को शुभम ग्रीस पहुंच गया। ग्रीस पहुंचकर उसने बताया कि उसे एजैंट ने जाली कागजात के जरिए विदेश भेजा है। उसे वापस लौटना पड़ा। इस दौरान विजय कुमार को मानइर हार्ट अटैक भी आ गया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Related News