ओमवीर सिंह डी.आई.जी., विनीत कुमार एस.पी. क्राइम तैनात

Saturday, Jan 12, 2019 - 10:21 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस में ए.जी.एम.यू.टी. कैडर 2004 बैच के आई.पी.एस. ओमवीर सिंह को डी.आई.जी. तैनात किया है। वर्तमान में तैनात डी.आई.जी. चंडीगढ़ ओ.पी. मिश्रा को चंडीगढ़ में ही रखा गया है। इसके बाद शहर में पहली बार दो डी.आई.जी. होंगे। उनके तबादले के आदेश भारत सरकार के डिप्टी सेक्रैटरी मनोज कुमार झा ने जारी किए हैं। 

इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस में ए.जी.एम.यू.टी. कैडर 2012 बैच के एस.पी. क्राइम एंड आपरेशन रवि कुमार का तबादला चंडीगढ़ से अंडमान-निकोबार किया है। उनकी जगह गृह मंत्रालय ने ए.जी.एम.यू.टी. कैडर 2015 बैच के आई.पी.एस. विनीत कुमार का तबादला दिल्ली से चंडीगढ़ किया गया है। डी.आई.जी. ओमवीर सिंह इससे पहले डी.एस.पी. विजीलैंस दिल्ली पुलिस और एडीशनल चीफ विजीलैंस के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। गृह मंत्रालय ने 28 दिसम्बर को ए.जी.एम.यू.टी. कैडर 2015 बैच की आई.पी.एस. नेहा यादव का तबादला दिल्ली से चंडीगढ़ किया था। वह भी जल्द ही चंडीगढ़ पुलिस ज्वाइन करेंगी। 

दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर होकर आ रहे ए.जी.एम.यू.टी. कैडर 2015 बैच के आई.पी.एस. विनीत कुमार की शादी उनके तबादले से महज 17 दिन पहले 24 दिसम्बर को चंडीगढ़ में गृह सचिव रहे अनिल कुमार की बेटी नाजुक कुमार से हुई थी। नाजुक कुमार ने  हाल ही में शादी से कुछ माह पहले चंडीगढ़ में बतौर एसडीएम सेंट्रल के तौर पर ज्वाइन किया था। जिसके बाद उनके पति का विनित कुमार को चंडीगढ़ में बतौर एएसपी ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर दिए गए। 

bhavita joshi

Advertising