सुसाइड नोट में खुद को ठहराया जिम्मेदार, लगाया फंदा, मौत

Tuesday, May 21, 2019 - 12:42 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): सैक्टर 41 में बुजुर्ग ने सोमवार संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदा लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को फंदे से उतारा  और सैक्टर-16 अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

मृतक की पहचान 62 वर्षीय विजय शर्मा के रूप में हुई। पुलिस को  घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें मृतक ने अपनी मौत का खुद को जिम्मेदार बताया है। मृतक सैक्टर -22 में कपड़े की दुकान में काम करता था। सैक्टर-39 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

सैक्टर-39 थाना पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि सैक्टर-41 स्थित मकान में एक बुजुर्ग कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना मिलते ही पी.सी.आर. और  सैक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के दरवाजे को धक्का मारकर खोला तो अंदर बुजुर्ग पंखे से लटक रहा था। 

 

पुलिस ने बुजुर्ग को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।


 

pooja verma

Advertising