गणतंत्र दिवस पर प्रशासन अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को करेगा सम्मानित

Sunday, Jan 24, 2021 - 09:55 PM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): यू.टी. प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस पर अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संस्थाओं व लोगों को सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों में सेवाओं के लिए प्रशासन की तरफ से इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

इनमें जी.एम.सी.एच. सैक्टर-32 के  डिपार्टमेंट  ऑफ  जनरल  मैडीसन के प्रोफेसर एंड  हैड डॉ. संजय  डिक्रूज, डी.एस.पी. रामगोपाल, यू.टी. प्रशासन के सुपरिंटैंडैंट  अनिल  कुमार  गुप्ता, सीनियर  असिस्टैंट संजीव  कुमार, स्वर्गीय  हरबीर सिंह आनंद डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर, चाइल्ड  डिवैल्पमैंट प्रोजक्ट ऑफिसर मोनिका खन्ना, करमजीत  सिंह सुपरिंटैंडैंट  ग्रेड-2, डिवीजनल  टाऊन  प्लानर रोमा, असिस्टैंट  फूड एंड सप्लाई ऑफिसर मनोज  कुमार, इंस्पैक्टर फूड एंड सप्लाई नीरज घई,  इंस्पैक्टर फूड एंड सप्लाई भलजिंदर सिंह, चंडीगढ़  स्मार्ट  सिटी  लिमिटेड के चीफ  जनरल  मैनेजर नरिंदर  पाल  शर्मा, सीनियर असिस्टैंट रेनू अरोड़ा, ई.टी.ओ. सतपाल गिल, डिस्ट्रिक्ट  नोडल  ऑफिसर (कल्चर), एजुकेशन डिपार्टमैंट सुखराज कौर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

 


कई धार्मिक संस्थाएं भी होंगी सम्मानित
इसके इलावा सैक्टर-23 से मोहित वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर पी.जी.आई. जगदीश चौधरी, सैक्टर-45 से हरजीत सिंह सभरवाल, सैक्टर-22  से जानवी, सैक्टर-42 से करणबीर सिंह बुट्टर, सैक्टर-38 वैस्ट से काशवी गर्ग को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जनसेवा के लिए श्री चैतन्य गौड़ीय मठ मंदिर सैक्टर-20, चंडीगढ़ समूह गुरद्वारा प्रबंधक संगठन, हैड क्वार्टर गुरुद्वारा साहिब, सैक्टर-34 और सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मंडल सैक्टर-29 को भी सम्मानित किया जाएगा। 

AJIT DHANKHAR

Advertising