नर्स शोभना पठानिया को मिला सम्मान

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 08:15 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : मेरी यह इच्छा है कि गवर्नमैंट मल्टीस्पैशिएलिटी हॉस्पिटल सैक्टर-16 को चंडीगढ़ में सर्वश्रेष्ठ अस्पताल का खिताब मिल सके। पी.जी.आई.-जी.एम.सी.एच.-32 भले ही बड़े अस्पताल हैं लेकिन सैक्टर-16 के अस्पताल के डाक्टर्स व नर्सेज पेशेंट केयर की दुनिया में कमाल कर रहे हैं। 

पेशेंट केयर की दुनिया में हॉस्पिटल बेहतर संस्थान के तौर पर उभर कर सामने आ रहा है। यह शब्द जी.एम.एस.एच.-16 की नर्स शोभना पठानिया के हैं, जिन्हें चंडीगढ़ प्रशासन ने उत्कृष्ट पेशेंट केयर प्रदान करने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कार से नवाजा है। 

शोभना पठानिया को प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने पर हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ ने भी सम्मानित किया। शोभना हॉस्पिटल के इंफेक्शन को कंट्रोल करने की दिशा में भी काम कर रही हैं। ऐसे पेशेंट्स जिनके पास इलाज के लिए पैसा नहीं होता है उनकी मदद के लिए शोभना हर महीने हॉस्पिटल स्टाफ के साथ मिलकर डोनेशन करती हैं। शोभना ने प्रशासन द्बारा दिए गए पुरस्कार का श्रेय हॉस्पिटल प्रबंधन को देते हुए कहा कि डायरैक्टर हेल्थ सर्विस डॉ. जी. दीवान हॉस्पिटल को बेहतर बनाने की दिशा में अग्रसर रहते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News