25 हजार रुपए में बिका 0062 और 68

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 01:39 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र): चंडीगढ़ रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) द्वारा करवाई जा रही वी.आई.पी. नंबरों की ऑक्शन का सोमवार को अंतिम दिन था, जिसमें विभाग कुल 17 नंबरों की ऑक्शन करने में सफल रहा। सबसे अधिक बोली सी.एच. 01 बी.टी. 0062 और 68 नंबर के लिए लगी। 

 

ये दोनों नंबर 25 हजार रुपए में नीलाम हुए, जबकि इनके लिए रिजर्व प्राइज विभाग ने 20 हजार रुपए तय किया हुआ था। विभाग ने इस बार सी.एच. 01 बी.यू., सी.एच. 01 बी.वी., सी.एच. 01 बी.टी., सी.एच. 01बी.एस. सीरीज के नंबरों को ऑक्शन में रखा था।  

 

इसके अलावा सी.एच. 01 बी.वी. 7071 नंबर रिजर्व प्राइज 10 हजार के मुकाबले 16 हजार रुपए, सी.एच. 01 बी.टी. 0550 रिजर्व प्राइज 10 हजार के मुकाबले 12 हजार रुपए, सी.एच. 01 बी.वी. 3838 नंबर 12 हजार रुपए और सी.एच. 01 बी.टी. 6363 नंबर 11 हजार रुपए में नीलाम हुआ। विभाग के पास अभी भी सीरीज के कई नंबरों की लिस्ट बाकी है, जिनकी ऑक्शन की जानी है। विभाग जल्द ही इन नंबरों को ऑक्शन में रखेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News