स्वच्छ भारत अभियान थीम पर एन.एस.एस. कैंप की शुरुआत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 08:25 PM (IST)

चंडीगढ़ (रोहिला) : ‘स्वच्छ भारत अभियान’ विषय पर सैक्टर-26 स्थित सी.सी.ई.टी. डिग्री विंग के प्रिंसीपल एम.एस. गुजराल के मार्गदर्शन में 7 दिवसीय दूसरा वार्षिक एन.एस.एस. कैंप की बुधवार से शुरुआत हुई। कैंप का उद्घाटन इंचार्ज स्टूडैंट वैल्फेयर डॉ. राजेश कुमार, इंचार्ज एकैडमिक अफेयर्स डॉ सुनील के. सिंह, एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. गुलशन गोयल, प्रैसीडैंट स्टूडैंट काऊंसिल डॉ. राधेशाम और कल्चरल इंचार्ज डॉ. परविंदर कौर ने किया। 

 

कैंप के शुभारंभ के मौके पर एक पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। वहीं, योग सत्र, करियर काऊंसलिंग पर चर्चा की गई। 22 फरवरी को रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। इसके अलावा वालंटियर्स ने डिजिटल इंडिया, कौशल विकास, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर विभिन्न विशेषज्ञ वार्ता की योजना बनाई है। 

 

कैंप सप्ताह के दौरान परिसर और आसपास के गांवों में सफाई अभियान भी आयोजित होंगे। डॉ. राजेश ने वॉलंटियर्स को संबोधित करते हुए समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए कॉलेज की एनएसएस इकाई की सराहना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Related News