पेड़ पर लटका मिला NRI का शव, 5 दिन पहले ही आया था इंडिया

Saturday, Aug 12, 2017 - 01:30 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): सैक्टर-31 में कालीबाड़ी मंदिर के पास जंगल में एक एन.आर.आई. का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने सूचना पाकर शव को पेड़ से उतारकर सैक्टर-32 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एन.आर.आई. की पहचान सैक्टर-44 में रहने वाले 48 वर्षीय परमजीत के रूप में हुई है। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि परमजीत लगभग 15 दिन पहले ही कनाडा से इंडिया आया था। 


 

चल रहा था प्रॉपर्टी डिस्प्यूट : पता चला है कि एन.आर.आई.  परमजीत का प्रॉपर्टी डिस्प्यूट चल रहा था। जिसे निपटाने के लिए ही वह कनाडा से भारत आया था। जिसको लेकर वह तनाव में था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं परमजीत ने तनाव में आकर आत्महत्या की है या फिर किसी ने उनका मर्डर किया है। पुलिस हर पहलू को खंगालने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। 

 

पत्नी से रहता था अलग : पुलिस ने बताया कि एन.आर.आई. पत्नी से अलग रहता था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि उसका पत्नी के साथ अनबन क्यों थी। पुलिस ने बताया कि शव को सैक्टर-32 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

Advertising