एक नहीं पी.जी.आई. के होंगे दो डीन, इन्हें सौंपा जाएगा कार्यभार

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2017 - 11:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (रवि): पी.जी.आई. में सब डीन के पद को प्रशासन ने भरने का फैसला लिया है। प्रशासन इस पद पर स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार को नियुक्त करने वाला है। प्रो. राजेश कुमार इस वक्त पी.जी.आई. में सबसे वरिष्ठ व अनुभव रखने वाले डाक्टर हैं, जिसकी वजह से उन्हें इस पद के लिए चुना गया है। 31 मई को एडवांस पैडएट्रिक सर्जरी विभाग के पूर्व एच.ओ.डी. व सब डीन प्रो. के.एल.एन.राव रिटायर्ड हो गए थे, जिसके बाद से अभी तक सब डीन का पद खाली पड़ा है। सूत्रों की मानें तो प्रो. राजेश का नाम इस पद के तय हो चुका है। पी.जी.आई. निदेशक प्रो. जगत राम की मानें तो अगले कुछ महीनों में पी.जी.आई. में पहली बार दो डीन नियुक्त किए जाएंगे। जिसमें एक डीन एकैडमिक्स व दूसरा डीन रिसर्च एरिया की देख-रेख करेगा। इसके साथ ही दो सब डीन भी नियुक्त किए जाएंगे। 
1 अगस्त को नियुक्त होंगे दो डीन... 
पी.जी.आई. के मौजूद डीन प्रो. सुभाष वर्मा जुलाई में रिटायर्ड होने जा रहे हैं। उनके रिटायर्ड होने के साथ ही नए नियम के मुताबिक दो डीन नियुक्त होंगे। प्रशासन ने तीन डाक्टरों का चयन भी कर लिया है। इनमें साइटोलॉजी विभाग के हैड प्रो. अरविंद राजवंशी, पल्मनरी विभाग के हैड प्रो. दिगंबर बैहरा और स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ के हैड प्रो. राजेश कुमार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News