हट गया लॉकडाऊन, अब रात 9 से सुबह 5 बजे तक मूवमैंट पर रोक

Monday, Jun 01, 2020 - 01:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (साजन) : चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही केंद्र सरकार के अनलॉक के निर्देशों के अनुरूप शहर में भी बहुत सी पाबंदियां हटाने जा रहा है। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाने की योजना है। हालांकि कंटेनमैंट जोनों में पहले की भांति ही पाबंदियां रहेंगी।

एडवाइजर मनोज परिदा ने ट्वीटर पर अनलॉक-1 के दौरान हटाई जाने वाली पाबंदियों के बारे में बताया। रविवार रात 2 बजे से यू.टी. में लॉकडाऊन समाप्त हो जाएगा। चंडीगढ़ में 8 जून से सभी धार्मिक स्थानों, होटल-रैस्टोरैंट्स, हॉस्पिटेलिटी सर्विस व शॉपिंग मॉल्स को खोल दिया जाएगा। अनलॉक फेज-2 को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। 

केंद्र के फैसले के अनुरूप स्कूल-कालेज, एजुकेशनल इंस्टीच्यूशन, ट्रेनिंग सैंटर व कोचिंग इंस्टीच्यूट्स पर जुलाई में कोई फैसला लिया जाएगा। नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। वहीं, दूसरे राज्यों पर भी मूवमैंट के दौरान किसी तरह के ई-पास की जरूरत नहीं रहेगी। वहीं, परिदा ने बताया कि मंगलवार से दुकानों के खुलने के समय में भी बदलाव होगा।

  

 

Priyanka rana

Advertising