बीयर और देसी शराब की एम.आर.पी. में बढ़ौतरी

Monday, Mar 07, 2022 - 12:30 AM (IST)

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा): एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने एक्साइज ड्यूटी में बढ़ौतरी के साथ ही देसी शराब और बीयर के मिनिमम रीटेल सेलप्राइस (एम.आर.पी.) में भी बढ़ौतरी की है। इसके चलते लोगों को 650 एम.एल. लाइट और स्ट्रांग बीयर और अलग-अलग कैटेगिरी में देसी शराब के लिए अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। 

 


प्रशासन ने वर्ष 2022-23 की एक्साइज पॉलिसी में एक्साइज डयूटी 5.5 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया है। साथ ही शराब पर अब नए सैस की शुरूआत भी की गई है। ई-व्हीकल पॉलिसी के तहत शराब पर ई-व्हीकल सैस लगाने का भी फैसला लिया गया है, जो प्रति बोतल 2 से 40 रुपए के बीच होगा। प्रशासन ने 330 एम.एल. से लेकर 500 एम.एल. बीयर के केन और सुपर माइल्ड बीयर 650 एम.एल. का प्राइस पिछले साल जितना ही रखा है। 650 एम.एल. लाइट बीयर व स्ट्रांग बीयर के मिनिमम रिटेल सेल प्राइस (एम.आर.पी.) में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही देसी शराब की अलग-अलग कैटेगिरी के प्राइस में भी बढ़ौतरी की गई है।

 


देसी शराब और बीयर के प्राइस में की गई बढ़ौतरी
कैटेगरी    प्राइस 2021-22    2022-23
330 एम.एल. लाइट एंड स्ट्रॉन्ग बीयर    60 रु    60 रु 
500 एम.एल. लाइट एंड स्ट्रॉन्ग बीयर    80 रु    80 रु 
सुपर माइल्ड बीयर 650 एम.एल.    60 रु    60 रु 
लाइट बीयर 650 एम.एल.    90 रु    100 रु
स्ट्रॉन्ग बीयर 650 एम.एल.    100 रु    110 रु 

 


देसी शराब
50 डिग्री क्वॉर्ट्स    140    150 
60 डिग्री    160    160 
50 डिग्री पिंट्स    80    85

Ajay Chandigarh

Advertising