मेडिकल कॉलेजों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मिलेंगे 493 करोड़ रूपये

Saturday, Sep 26, 2015 - 09:51 AM (IST)

चंडीगढ़ :अब मेडिकल कॉलेज में मिलेगा बच्चो को अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर क्योंकि केंद्र सरकार ने मैडीकल कालेजों के लिए 493 करोड़ रुपए का बजट मुहैया करवाने की योजना तैयार कर ली है। यह  पैसा कॉलेज में एलायड हैल्थ साइंस प्रोफैशनल और इंस्टिट्यूट  की स्थापना के लिए दिए जाएंगे। इतना ही नहीं गवर्नमैंट मैडीकल कालेज एंड हॉस्पिटल सैक्टर-32 की  भी आर्थिक रूप से  सहायता की जायेगी।  यह घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जब की, जब वह शहर में इंडियन सोसायटी ऑफ रेडियोग्राफर्स एंड टैक्नोलॉजिस्ट द्वारा रेडियोग्राफर्स की हैल्थकेयर में भूमिका विषय पर आयोजित चिकित्सीय संगोष्ठी के उद्घाटन के लिए आये थे। 

 
क्या - क्या कहा  नड्डा ने जानिये 
टैक्नोलॉजी के बगैर डाक्टर अधूरा : नड्डा ने कहा कि चिकित्सा जगत में क्रांति आ चुकी है, आज वो समय नहीं रहा जब सिर्फ डाक्टर को पेशैंट के इलाज के लिए जिम्मेदार समझा जाता है।
 
डॉक्टर के लिए टेक्नोलॉजी का सही ढंग  से उपयोग करना अति आवशयक है क्योंकि टैक्नोलॉजी के बगैर डाक्टर का इलाज अधूरा है।
 
दो लाख रेडियोग्राफर्स की है देश में कमी : नड्डा ने कहा कि यह दुख की बात है कि आज देश में 2 लाख रेडियोग्राफर्स की कमी है।
 
उन्होंने कहा कि आंकड़े कहते हैं कि हर साल देश में 11 लाख कैंसर पेशैंट्स सामने आ रहे हैं, उनमें से 5 लाख कैंसर पेशैंट्स हर साल मौत की नींद सो जाते हैं। कैंसर पेशैंट्स की संख्या को ध्यान में रखते हुए राज्यों में 20 कैंसर इंस्टिट्यूट और करीब 30 कैंसर केयर यूनिट्स स्थापित किए जा रहे हैं।
 
नड्डा ने कहा कि जी.एम.सी.एच.-32 में भले वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली दफा आए हैं, परंतु केंद्रीय मंत्री बनने से पूर्व वे पहले कई दफा हॉस्पिटल में आ चुके हैं।
 
नड्डा ने कहा कि  एक वार्ड ब्वॉय को यह पता होना चाहिए कि पेशैंट को स्ट्रेचर पर कैसे लैटाना है और उसे वार्ड तक कैसे ले जाना है। इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए विशेष गाइडलाइंस पर भी काम किया जा रहा है।
Advertising