लॉन्ग रूट के लिए 40 नई बसों को सांसद ने दिखाई हरी झंडी

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2017 - 08:15 PM (IST)

चंडीगढ़, (विजय) : दीवाली के मौके पर शहर के लोगों को यू.टी. प्रशासन ने 40 नई सी.टी.यू. बसों की सौगात दी है। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने रविवार को सैक्टर-17 स्थित आई.एस.बी.टी. से लॉन्ग रूट पर चलने वाली 40 सामान्य नई बसों को झंडा दिखाया। इस मौके पर डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट अमित तलवार भी मौजूद थे। खेर ने कहा कि शहर में बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट बहुत जरूरी है।

जिस तरह से शहर में ट्रैफिक बढ़ रहा है उससे शहर में एक अच्छा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम होना बेहद जरूरी है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका उपयोग कर सकें। अमित तलवार ने बताया कि यह नई बसें दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, अमृतसर, ज्वाला जी आदि रूट्स पर चलाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इन 40 सामान्य बसों के अलावा जल्द ही सी.टी.यू. की 40 एच.वी.ए.सी. बसें आएंगी जिनके लिए टैंडर की प्रक्रिया चल रही है। यह बसें सेमी डीलक्स होंगी। इनके अलावा 40 सुपर लग्जरी बसें भी खरीदी जा रही हैं जो कि शहर के अलग अलग रूट्स पर चलेंगी। साथ ही सी.टी.यू. 20 इलेक्ट्रिक बसें भी खरीद रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News