नामी होटल-रैस्टोरैंट्स को नोटिस

Tuesday, Apr 02, 2019 - 10:28 AM (IST)

चंडीगढ़(राय): गंदगी फैलाए जाने पर नकेल कसे जाने की कवायद के तहत सोमवार को निगम ने 80  चालान किए। चालान के साथ जुर्माना भी ठोका गया। चालान के साथ शहर के नामी होटल-रेस्तरों को नोटिस काी कोजा गया। इतना ही नहीं निगम ने शामिल 13 गांव के 30 लोगों को भविष्य में गंदगी नहीं फैलाए जाए को लेकर नोटिस जारी किया गया। फिलहाल निगम का फोकस कर्मिशलय एरिया पर स्वच्छता कायम रखने पर केंद्रित हैं, इसके बाद निगम आवासीय क्षेत्र की तरफ अभियान शुरू कर देगा। 

निगम ने सैक्टर- 20, 21, 22, 30, 35 से लेकर 42 और 44 के कर्मिशयल मार्कीट एरिया में यह कार्रवाई की। निगम ने 10  हजार के 40 चालान किए। वैसे गंदगी फैलाने पर 200 रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी हुई थी। नगर निगम के मैडीकल ऑफिसर ऑफ हैल्थ विंग ने कई टीमों का गठन किया है। इस टीम ने अपना काम करना शुरू कर दिया। 

चालान के साथ ही लगभग 5 लाख कलैक्शन हुई। निगम ने अपने एम.ओ.एच. विंग के चीफ सैनिटरी इंस्पैक्टरों को पावर डेलीगेट किया गया है। इसकी नोटीफिकेशन के बाद सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पावर डेलीगेट होने के साथ ही जुमार्ना लगाने का काम शुरू कर दिया गया। सेग्रीगेशन को छोड़कर जुमार्ना किया जाएगा। एम.ओ.एच. डॉ. ए.पी. सिंह को नोडल अफसर बनाया।

bhavita joshi

Advertising