मंदिर तोडऩे से पहले नहीं दिया नोटिस, बैरंग लौटी HSVP की टीम

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 01:52 PM (IST)

पंचकूला (आशीष): सैक्टर-12 गांव रैली में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एच.एस.वी.पी. )के सम्पदा विभाग शुक्रवार को मंदिरों को हटाने के लिए पहुंचा। एच.एस.वी.पी. के उच्च अधिकरियों के साथ पुलिस बल भी था। एच.एस.वी.पी. के अधिकारियों को बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा। महिलाओं का आरोप था कि एच.एस.वी.पी. ने मंदिर हटाने का कोई नोटिस नहीं दिया। 

 

इस दौरान महिला और महिला पुलिस कर्मियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। इस पहले सम्पदा विभाग के कर्मचारियों ने मंदिर का कुछ सामान कब्जे में ले लिया। मंदिर परिसर के सदस्यों ने एच.एस.वी.पी. और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से संपर्क से किया मंदिर को न तोड़ा जाए। 

 

स्थिति काबू और शांति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए तहसीलदार भी पहुंचे। वहीं प्रशासन के उच्च अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन,एच.एस.वी.पी. और पुलिस बिना कार्रवाई किए वापस लौट गए। एच.एस.वी.पी. की जमीन पर लोगों ने मदिर बना रखा है, जिस पर 8 प्लाटों बन सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News