चंडीगढ़ में पेड़ों की कटाई के खिलाफ याचिका, प्रशासन-निगम को नोटिस
punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 11:10 AM (IST)

चंडीगढ़ (बृजेन्द्र): नगर निगम में 42 पेड़ों की कटाई के प्रस्ताव को चुनौती देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका पी.यू. में लॉ स्टूडैंट जहां गीत सिंह ने दायर की है। उन्होंने केंद्र सरकार, चंडीगढ़ प्रशासन, निगम व अन्यों को पार्टी बनाया है। याची पक्ष के वकील अलोक जग्गा ने बताया कि 42 में 3 पेड़ काटे जा चुके हैं। मांग की कि प्रशासन, निगम और संबंधित सरकारी विभागों-अफसरों को गैर-कानूनी रूप से शहर में पेड़ों की कटाई से रोका जाए। कटाई को शहर की खूबसूरती और पर्यावरण के लिए खतरा है।
हाईकोर्ट ने 20 नवम्बर के लिए प्रशासन-निगम को नोटिस जारी कर तब तक पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है। याचिका में मांग की कि प्रशासन और निगम को आदेश दिए जाएं कि 42 पेड़ों की कटाई की मंजूरी के आदेश पेश करें। स्वस्थ पेड़ों की कटाई की जा रह है जिसकी जरूरत नहीं है। पेड़ों की कटाई के लिए अनिल कुमार को दिए कांट्रैक्ट की जानकारी पेश करें। जांच के आदेश दिए जाने की मांग भी की गई है। नगर निगम ने इस 42 पेड़ों की कटाई का प्रस्ताव आगे भेजा था।