बादल ने राज्य का नहीं, अपने परिवार का किया विकास : कैप्टन अमरेंद्र

Friday, Jul 08, 2016 - 07:59 AM (IST)

जीरकपुर, (गुरप्रीत): पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि बादलों ने पंजाब का नहीं अपने परिवार का विकास किया है। आज राज्य में किसान डूबता जा रहा है। इंडस्ट्री पंजाब से बाहर पलायन कर रही है। अकाली-भाजपा सरकार के पास नौजवानों को रोजगार देने की कोई नीति नहीं है। 

 

कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जसपाल सिंह जीरकपुर की पार्टी प्रति सेवाओं को देखते हुए पार्टी का राज्य सचिव नियुक्त किया। कैप्टन अमरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जहां नौजवानों के लिए रोजगार के साधन पैदा किए जाएंगे वहीं किसान, उद्योपतियों को दोबारा पंजाब में खड़ा किया जाएगा।

 

नवनियुक्त प्रदेश सचिव जसपाल सिंह ने कहा कि डेराबस्सी हलके में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचकर पार्टी को नीचले स्तर पर मजबूत किया जाएगा। हलका निवासियों में हलका विधायक द्वारा किए गए विकास के झूठे दावों प्रति भारी रोष है। 

 

उन्होंने पार्टी प्रधान को विश्वास दिलाया कि आने वाली विधानसभा चुनावों में डेराबस्सी हलके से कांग्रेस पार्टी नुमाइंदा बड़ी लीड लेकर विधानसभामें जाएगा। 

Advertising