निगम ऑफिस में एंट्री न मिलने पर छाबड़ा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे

punjabkesari.in Sunday, Jan 09, 2022 - 04:37 PM (IST)

चंडीगढ़,(राय)। सुबह 11 बजे निगम ऑफिस में पार्षदों के अलावा अन्य किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं को एंट्री नहीं दी गई। ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेता और शहर के पूर्व पार्षद प्रदीप छाबड़ा को भी बाहर ही रोक दिया गया। इसके विरोध में आप नेता व कार्यकत्र्ता निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि उन्हें मतदान प्रक्रिया देखने के लिए अंदर नहीं जाने दिया। 
आप चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा कि भाजपा वालों ने फिर अपना दोहरा चरित्र दिखा दिया है। जनता ने आम आदमी पार्टी को 14 सीटें जिताकर सबसे बड़ी पार्टी बना कर भेजा था, लेकिन उपायुक्त के साथ भाजपा ने मिलकर मेयर बना लिया। ये लोकतंत्र की हत्या है। 

 


आप पर किस्मत की मार, भाजपा बार-बार
बता दें कि आप पर किस्मत की मार पड़ी है और भाजपा एक बार फिर मेयर पद ले गई। मेयर का ताज भाजपा की सरबजीत कौर के सिर सजा है। वार्ड नंबर- 6 से पार्षद भाजपा की सरबजीत कौर चंडीगढ़ की 28वीं मेयर बन गई हैं।

 


निगम हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील रहा
मेयर चुनाव को लेकर गहमा-गहमी के बीच नगर निगम हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील रहा। भारी पुलिस बल निगम के बाहर और भीतर तैनात रहा। कोविड डोज से लेकर पहचान पत्र के बिना किसी को भी दाखिल नहीं होने दिया जा रहा था। पार्षदों-नेताओं सभी को भी सुरक्षा चक्र से गुजरना पड़ा। कोविड नियमों की अवहेलना पाई गई। सांसद खेर बीच-बीच में मास्क लगाए जाने की अपील करती रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News