मामूली झगड़े ने लिया गम्भीर रूप, चलने लगे चाकू, मामला गम्भीर

Wednesday, Aug 31, 2016 - 10:43 AM (IST)

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर 41 में देर रात झगड़ा कर रहे कुछ युवाओं ने दो भाइयों पर भी चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार शिवालिक स्कूल के पीछे कुछ लोगो में झगड़ा हो रहा था जिसे देखने के लिए रुके दो भाइयों को 5-6 लड़को ने पीटना शुरू कर दिया। दोनों घायलों को सैक्टर 16 के अस्पताल भर्ती करवाया गया। 
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार युवकों की तलाश करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए घायल ने बताया की वह सिर्फ झगड़ा देख रहे थी कि अचानक उनको भी पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं युवक उसके पेट में चाकू मारने वाला था लेकिन उसकी होशियारी के चलते चाकू पीठ में जा लगा। चाकू लगने की वजह से घायल को 6 टांके लगे जबकि उसके भाई का मामूली चोट आने से बचाव हो गया।
Advertising