राहत: साऊथ अफ्रीका से वापस आए व्यक्ति में नहीं ओमिक्रॉन वैरियंट

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 01:07 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): पिछले हफ्ते साऊथ अफ्रीका से वापस आए सैक्टर-36 के 39 साल के व्यक्ति की जीनोम सिक्वैंसिंग की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में पाया गया है कि मरीज कोविड के डेल्टा वैरियंट से इफैक्ट है। नवम्बर के आखिर में मरीज साऊथ अफ्रीका से वापस आया था। एयरपोर्ट पर भी मरीज की कोविड टैस्टिंग हुई थी, जो नैगेटिव आई थी जिसके बाद उसके परिवार में भी दो लोग पॉजीटिव आए थे।


वहीं, मंगलवार को शहर में कोरोना के 8 केस कन्फर्म हुए, जिसमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। सैक्टर-15 से सबसे ज्यादा 3 केस कन्फर्म हुए हैं। मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 0.59 प्रतिशत रहा जबकि एक हफ्ते का पॅजिटिविटी रेट 0.42 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ है। 5 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब एक्टिव केस 65 हो गए हैं। 24 घंटे में 1361 लोगों की सैम्पलिंग हुई। अभी तक शहर में 820 कोविड मरीजों की मौत हो चुकी है।


एस.ए.एस. नगर में एक की मौत, पंचकूला में एक केस
एस.ए.एस. नगर में एक कोविड पॉजीटिव मरीज की मौत कन्फर्म हुई है। जबकि 7 नए मरीज कन्फर्म हुए। ढकौली से 2, खरड़ से 3 और मोहाली से 2 केस हैं। 1 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुआ। एक्टिव केस 55 रह गए हैं। पंचकूला से एक मामला सामने आया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News