साइकिलिंग कर चंडीगढ़ के नक्शे पर लिखा नो ड्रग

Sunday, Jun 26, 2022 - 08:44 PM (IST)

चंडीगढ़ : ट्राईसिटी के साइकिलिंग ग्रुप साईकिलगिरी के मैंबरों ने खास अंदाज में रविवार को नशा निषेध दिवस मनाया। ग्रुप के 32 मैंबरों ने साईकिल रैली निकाली और 69 किलोमीटर साइकिलिंग कर चंडीगढ़ के नक्शे पर नो ड्रग लिख दिया। साईकिल रैली   का रूट व संदेश साईकिलिस्ट रायन शर्मा ने डिजाइन किया था। रायन  (22) गवर्नमैंट कॉलेज कामर्स सैक्टर-51 में छात्र हंै और लंबे समय से साईकिलिंग कर रहे हैं। इस रैली में सबसे वरिष्ठ साईकिलिस्ट प्रो. एस.एस. भट्टी (68 साल) थे, जो हर रोज साइकिलिंग करते हैं। यह साईकिल रैली सैक्टर-42 से शुरू हुई। इसके बाद सैक्टर-40, 25, 36, 34, 28, 29, 22,17 से होते हुए सैक्टर-10 में समाप्त हुई। साइकिलिस्टों ने लोगों को संदेश देने के लिए साइकिल पर पोस्टर लगा रखे थे। 
 

ashwani

Advertising