रेहड़ी मार्कीट में आग बुझाने का नहीं इंतजाम

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 01:08 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): पिछले दिनों सूरत मेंं एक इंस्टीच्यूट में लगी भीषण आग में कई बच्चोंं ने अपनी जान गवां दी थी। इस हादसे के बाद भी प्रशासन नहीं जागा। शहर में कई जगह रेहड़ी मार्कीट्स हैं। शहर के कोने-कोने से लोग यहां खरीदारी करने आते हैं। 

 

मार्कीट में लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। ऐसी हालत में यदि यहां कोई आगजनी की घटना हो जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। कई गलियां इतनी तंग है फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां तक पहुंच ही नहीं पाती। प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News