अब नाइट फूड स्ट्रीट से निगम कमाएगा राजस्व

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2019 - 02:01 PM (IST)

चंडीगढ़(राय) : नगर निगम जल्द ही नाइट फूड स्ट्रीट के जरिए राजस्व कमाएगा। इस दिशा में मंगलवार को नाइट फूड स्ट्रीट के तीन कियोस्क के लिए 6 बिड आई। निगम ने इस बार ओपन ऑक्शन की बजाय ई-बिड करवाई। वित्त एवं अनुबंध समिति के सदस्य और पार्षद रविकांत शर्मा के मुताबिक जिसकी सबसे ज्यादा बिड होगी, उसे अलॉटमैंट कर दी जाएगी। उनके मुताबिक साढ़े 10 लाख की बिड लगाई गई है। 

अगर तीन कियोस्क को मिलाया जाए तो निगम को सवा करोड़ की आय होने की उम्मीद है, अगर चौथा कियोस्क भी शामिल हो जाए तो निगम को डेढ़ करोड़ का राजस्व एकत्रित हो सकेगा। इससे पहले तक निगम को मासिक तौर पर अढ़ाई लाख मिलते थे, जबकि इस बार तो आंकड़ा साढ़े 10 लाख के आसपास है। कमेटी के सदस्य के मुताबिक इस बार चार-चार लाख की बिड तक लगाई गई।

यह तय हुआ था :
सदस्यों ने नाइट फूड स्ट्रीट के कियोस्क के आरक्षित मूल्य के निर्धारण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी थी। सैक्टर-14 की इस नाइट फूड स्ट्रीट में खाने के लिए नियम और शर्तों और खाने की दरों को अंतिम रूप देने के साथ कमेटी ने प्रति कियोस्क 1 लाख मासिक किराया भी तय किया था। 

इन्हें तीन वर्ष की लीज पर देने और हर वर्ष लीज राशि में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि भी शामिल थी। इसमें पंजाबी खाना, चाइनीज फूड, बेकरी आइटम्स और नॉर्थ इंडियन फूड (पंजाबी फूड को छोड़ कर) सहित चार कियोस्क हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News