नाइजीरियन तस्कर ने एन.सी.बी. को दिखाया था जाली पासपोर्ट

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 10:05 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): 10 किलो हैरोइन की तस्करी में सजा काट रहे नाइजीरियन फिस्टस बेन्सन ओवुचूरूबा ने एन.सी.बी. को पकड़े जाने के दौरान जाली पासपोर्ट दिखाया था। यह खुलासा चंडीगढ़ पुलिस की एफ.आर.ओ. ब्रांच ने किया। एफ.आर.ओ. ब्रांच में तैनात एस.आई. तुुलसी राम ने नाइजीरियन के खिलाफ सैक्टर-39 थाने में जाली पासपोर्ट का मामला दर्ज करवाया। आरोपी नाइजीरियन फिस्टस बेन्सन ओवुचूरूबा इस समय बुडै़ल जेल में एन.डी.पी.एस. एक्ट मामले में दस साल की सजा काट रहा है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने 2007 में नाइजीरियन फिस्टस बेन्सन ओवुचूरूबा  को सैक्टर-39 से हैरोइन के साथ काबू किया था। नाइजीरियन हैरोइन अमृतसर निवासी परमजीत कौर को सप्लाई करने आया था। एन.सी.बी. ने उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एन.सी.बी. को नाइजीरियन के पास से पासपोर्ट मिला था। नाइजीरियन के पासपोर्ट को देखकर एन.सी.बी. को जाली होने का शक हुआ था। पासपोर्ट की जांच करवाने के लिए एन.सी.बी. ने चंडीगढ़ पुलिस की एफ.आर.ओ. ब्रांच को दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News