ड्रक तस्करी केस में नाइजीरियन बरी, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2017 - 09:52 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): साक्ष्यों के अभाव के चलते जिला अदालत ने ड्रग तस्करी के मामले में नाइजीरिया के गॉडविन अवा को बरी कर दिया। बचाव पक्ष के वकील के अनुसार पुलिस ने गॉडविन को 11 दिसंबर की शाम घर से उठाया था। पुलिस उसे पासपोर्ट वैरीफिकेशन और पूछताछ के लिए ले गए थे।

अगले रोज पुलिस ने उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट का केस दर्ज कर दिया। वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए पुलिसकर्मियों के बयान में भी अंतर था। इसके अलावा पुलिस ने केस दर्ज करते वक्त की जरूरी कार्रवाई भी नहीं की थी। इसके चलते ही गॉडविन को बरी किया गया है।

 गॉडविन के खिलाफ इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने 2012 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। 12 दिसम्बर 2012 को पुलिस नाका लगा कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार को शक के आधार पर रोका जिसे नाइजीरियन मूल का व्यक्ति ड्राइव कर रहा था।

 जैसे ही उसने पुलिस को अपनी तरफ आते हुए देखा तो उसने तुरंत अपनी जैब से एक पैकेट निकला कर बाहर फैंक दिया। पुलिस ने उसे तुरंत उठा कर कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि यह कोकीन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News