हैरोइन व 1 लाख 80 हजार मनी समेत नाइजीरियन काबू

Friday, Aug 24, 2018 - 02:06 PM (IST)

मोहाली (कुलदीप): एस.टी.एफ. ने एक नाइजीरियन नागरिक को 270 ग्राम हैरोइन और 1 लाख 80 हजार रुपए ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम जोएल समिथ है, जो फिलहाल नई दिल्ली के तिलक नगर में रहता है। उसे ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

 

एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिन्द्र सिंह सोहल ने बताया कि एस.टी.एफ. को गुप्त सूचना थी कि उक्त आरोपी मोहाली में अपने ग्राहकों को हैरोइन की सप्लाई करने आ रहा है। ए.एस.आई. सुखविन्द्र सिंह की अगुवाई वाली टीम ने उसे फेज-3ए मोहाली स्थित पैट्रोल पंप के नजदीक नाका लगा कर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन फेज-4 में केस दर्ज कर लिया गया है।

pooja verma

Advertising