20 ग्राम हैरोइन सहित नाइजीरियन रंगे हाथ काबू

Saturday, Dec 09, 2017 - 11:20 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : पुलिस ने 20 ग्राम हैरोईन सहित नाईजीरियन को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मेसोमा प्रिस चीमा (23 वर्ष) है जो 15 एकेजा रोड़ लैगोस, नाईजीरिया का रहने वाला है और अभी दर्पण सिटी खरड़ में रह रहा था। 

 

हरबीर सिंह अटवाल एस.पी. मोहाली ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह की अगुआई में ए.एस.आई. नरपिन्द्र पाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित अंबाला रोड़ बलटाणा पर नाकेबंदी की हुई थी। एक युवक जो स्कूटी पर सवार था उस पर शक होने पर जब रोक कर उससे पूछताछ की तो उसने नाम मेसोमा प्रिंस चीमा बताया। उसकी तालाशी पर उसकी पैंट से 20 ग्राम हैरोईन मिली। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन जीरकपुर में एन.डी.पी.एस. एकट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। 

 

पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि मेसोमा उक्त हैरोइन कम कीमत में ला कर अधिक कीमत पर दिल्ली से ला कर अपने पक्के ग्राहकों को जीरकपुर, खरड़ तथा मोहाली क्षेत्र में बेचता है। उसने बताया कि वह लांडरां कालेज से पढ़ाई करने के बाद अब यह हैरोईन सप्लाई करता है। उसे अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरास्त में भेज दिया गया। 

Advertising