अगले चौबीस घंटे बादल छाये रहने के आसार, लुढ़का तापमान

punjabkesari.in Tuesday, Nov 27, 2018 - 04:40 PM (IST)

चंडीगढ(कुलदीप): पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों के दौरान बादल छाये रहने की संभावना है तथा उसके बाद मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में कल तक बादल छाये रहने की संभावना है। जिसके कारण दिन में ही माैसम ठंडा हो गया है।

वहीँ अमृतसर का पारा आठ डिग्री ,आदमपुर नौ डिग्री ,हिसार नौ डिग्री ,करनाल ,नारनौल ,रोहतक ,लुधियाना ,पटियाला ,दिल्ली का पारा क्रमश: 10 डिग्री रहा । चंडीगढ़ तथा अंबाला का पारा 12 डिग्री ,भिवानी 12 डिग्री ,हलवारा 11 डिग्री , बठिंडा 12 डिग्री , श्रीनगर शून्य डिग्री और जम्मू का पारा 12 डिग्री रहा ।

हिमाचल प्रदेश में शिमला का पारा मैदानी इलाकों के बराबर 10 डिग्री ,मनाली तीन डिग्री ,कल्पा चार डिग्री ,नाहन 10 डिग्री ,उना आठ डिग्री ,सुंदरनगर पांच डिग्री ,मंडी चार डिग्री ,भुंतर चार डिग्री ,धर्मशाला नौ डिग्री और सोलन का पारा छह डिग्री रह गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News