सुशासन सहयोगी नए इनोवेटिव प्रयोग करें: मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 08:52 PM (IST)

चंडीगढ़,(पांडेय): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी नए नए इनोवेटिव आइडियाज प्रयोग कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री हरियाणा निवास में सी.एम.जी.जी.ए. के 7 वें बैच को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उनके अनुभव बारे जानकारी ली और उनके सवालों का जवाब दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव व मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डा. अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे। 

 

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सी.एम.जी.जी.ए. को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए नए विजन के साथ कार्य करना है। हर तीन माह में सी.एम.जी.जी.ए. की बैठक आयोजित कर फीडबैक ली जाएगी। इस दौरान नए प्रोजैक्टस की इनपुट करते समय उनके समक्ष सिस्टम में आने वाली कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा, जनता को मिलने वाले लाभ के बारे में भी पता चल सकेगा। 
 

 

 

आटोमोबाइल क्षेत्र में हरियाणा अव्वल 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में देश भर की 50 प्रतिशत मैन्युफैक्चरिंग केवल हरियाणा में हो रही है, जिसके कारण औद्योगिक क्षेत्र में सर्विस सैक्टर की भी नई नई कंपनियां लगी और राजस्व में भी इजाफा हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए नौकरियों में सीईटी लागू किया गया है, इसके तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिभागियों से एक बार ही फीस ली जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 50 हजार स्वंय सहायता समूह बनाए गए हैं, जिनसे 50 लाख समूहों को ऋण एवं उनके उत्पाद की मार्केटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हंै। इस साल सरकार ने हर समूह के साथ एक गरीब महिला को जोडऩे का निर्णय लिया है ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। इस अवसर पर अशोका यूनिवर्सिटी के संस्थापक विनीत गुप्ता, सुमन भी मौजूद रहे। हीरो मोटर्स कोर्पस से राकेश मुखिजा, रवि पाहुजा, कोटक महेन्द्रा से अभिजीत, सिसको से तरुण एंथोनी ऑनलाइन जुड़े।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News