अंगदान से दो लोगों को मिली नई जिंदगी

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 10:46 AM (IST)

चंडीगढ़(पॉल) : साल 2018 में पी.जी.आई. ने 35वां ऑर्गन ट्रांसप्लांट करने में सफलता हासिल की है। सैक्टर-56 निवासी 29 साल के रोहित कुमार की बदौलत दो मरीजों को नया जीवन मिला। गत 4 दिसम्बर को रोहित सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे जी.एम.सी.एच.-32 में भर्ती करवाया गया। यहां से उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया था। इलाज के बावजूद रोहित की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। 

पी.जी.आई. कोर्डिनेटर ने रोहित के परिजनों को ऑर्गन डोनेशन के लिए जब कहा, तो पिता हरनेक सिंह ने इसके लिए सहमति दे दी। इसके बाद रोहित की दो किडनी को ट्रांसप्लांट की गई। ट्रांसप्लांट के बाद दोनों मरीजों को हालत बेहतर है। 

ऑर्गन ट्रांसप्लांट में पी.जी.आई. टॉप पर :
पी.जी.आई. में ऑर्गन ट्रांसप्लांट साल 1996 से किया जा रहा है। लेकिन पिछले दो सालों से पी.जी.आई. ब्रेन डेड मरीजों को ऑर्गन ट्रांसप्लांट करने में देश में सबसे आगे है। बता दें कि अब तक 35 ब्रेन डेड मरीजों के ऑर्गन ट्रांसप्लांट कर कई लोगों को नई जिंदगी दे चुका है। पिछले महीने 4 ब्रेन डेड मरीजों के ऑर्गन मरीजों में ट्रांसप्लांट किए थे, जिसमें 14 लोगों को नई जिंदगी मिली थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News