18 साल के गगन की बदौलत 3 मरीजों को मिला नया जीवन

Sunday, Feb 25, 2018 - 08:54 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : शनिवार को एक 18 साल के ब्रेन डेड मरीज की बदौलत 3 मरीजों को नई जीवनदान मिल पाया है। फाजिल्का के रहने वाला गगनदीप 18 फरवरी को एक एक्सीडैंट का शिकार हो गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए बठिंडा के एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। हालत नाजुक होने के कारण उसे 20 फरवरी को पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। 

 

22 फरवरी को ब्रेन डेड घोषित होने के बाद उनके पिता मलकीत सिंह ने अपने बेटे के ओर्गन डोनेट करने का फैसला लिया। पिता के इस फैसले के कारण गगनदीप का लिवर व किडनी तीन मरीजों में ट्रांसप्लांट किया गया है। तीनों मरीज पी.जी.आई. में अपना इलाज करवा रहे थे जोकि अपनी बीमारी के एंड स्टेज पर थे। पी.जी.आई. निदेशक प्रो.जगत राम ने गगनदीप के परिजनों के इस फैसला पर आभार जाताया है। 

 

बेटा खोना दुखद पर जो फैसला लिया वह सम्मानजनक :
पी.जी.आई. में इस वर्ष का यह 6वां ट्रांसप्लांट है, वहीं इस महीने का यह 5वां ट्रांसप्लांट है। पी.जी.आई. के ओर्गन ट्रांसप्लांट विभाग (रोटो) की बदौलत ओर्गन डोनेशन में पिछले 2 सालों से काफी तेजी आई है। इस वर्ष ब्रेन डेड मरीजों की मदद से 17 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। 

Advertising