नई ऊंचाई छूने नए सफर पर निकलेंगी अनिता कुंडू

punjabkesari.in Thursday, Apr 08, 2021 - 07:56 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): नेपाल व चीन दोनों ओर से माऊंट एवरेस्ट पर फतेह हासिल करने वाली हरियाणा पुलिस की सब-इंस्पैक्टर अनिता कुंडू ने आज पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव से मुलाकात कर अपने आगामी पर्वतारोहण अभियान ‘माऊंट लहोत्से’ के बारे में जानकारी दी। लहोत्से दुनिया का चौथा सबसे ऊंचा शिखर है, जिसकी ऊंचाई 8516 मीटर है। इस अवसर पर महिला पुलिस अधिकारी को बधाई देते हुए डी.जी.पी. ने कहा कि अपने मजबूत इरादों के साथ पर्वतारोही अनिता कुंडू नेपाल की चोटी माऊंट लहोत्से पर तिरंगा फहराकर एक बार फिर प्रदेश व हरियाणा पुलिस का नाम रोशन करेंगी।

 

उन्होंने पर्वतारोहण अभियान की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए महिला अधिकारी का हौसला भी बढ़ाया। डी.जी.पी. ने अनिता को हरियाणा पुलिस का फ्लैग भी सौंपा जिसे वह चोटी पर फहराएंगी।

 


‘कल नए सफर पर निकलेंगी’ 
अनिता के हौसले बुलंद हैं और 10 अप्रैल को वह एक नई ऊंचाई छूने के लिए नए सफर पर निकलेंगी। वह नई दिल्ली से काठमांडू के लिए रवाना होंगी। जहां अनिता एक टीम का नेतृत्व करेगी, जिसमें दुनिया भर से 10 पर्वतारोही होंगे। वहां से इन सभी की चढ़ाई शुरू होगी।

 

उनका ये अभियान लगभग 50 से 60 दिन का रहेगा। बेस कैंप से ऊपर शिखर तक 5 कैंप लगेंगे। उल्लेखनीय है कि अनिता ने एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका सहित 7 महाद्वीपों में चोटियों को भी फतेह किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने दुनिया भर में पर्वतारोहण के कई अन्य सफल अभियान भी किए हैं। हाल ही में अनिता को उत्तराखंड में ‘गंगोत्री’ और ‘रुदुगैरा’ की चोटियों पर पर्वतारोहण अभियान का प्रमुख भी चुना गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News