रेशम की डोरी से सजे बाजार

Saturday, Aug 05, 2017 - 10:21 AM (IST)

चंडीगढ़(नेहा) : भाई-बंधन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार सोमवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजार सज चुके हैं। बाजार फैंसी राखियों से भरा पड़ा है। साथ ही बहनों के लिए भाईयों की तरफ से दिए जाने वाले उपहार भी बाजारों की रौनक बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा सोने-चांदी की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। 

 

देशभक्ति के रंग के साथ खास है ये राखी बॉक्स :
शगुन की थालियों का ट्रेंड पुराना है पर इसे खास बनाया है बनावट और उसमें छुपे देश प्रेम ने। ये बॉक्स आसानी से एक जगह से दूसरी जगह भेजे जा सकते हैं। इन राखी बॉक्स को सबसे अलग बनाने वाली बात है कि ये बॉक्स भारत में बनाए गए हैं। इनमें खास तौर पर डिमांड आदिवासियों द्वारा बांस से बनाए गए बॉक्स की है। 

 

स्पैशल जर्कन राखी :
ये राखी स्पैशल जर्कन वर्क के साथ बनाई गई है। इस राखी के कई डिजाइन और कलर बाजार में उपलब्ध हैं। सफाई और बारीकी से लगे जर्कन के कारण ये राखियां एक ब्रेस्लैट का लुक भी देती हैं। 

 

सोना भी फैशन की दौड़ में शामिल :
इस बार भी सोने-चांदी की राखियां बाजार में मौजूद हैं। खास तौर पर हलकी लेकिन ब्रेसलैट नुमा राखियां ट्रैंड में हैं। 

 

हैंडमेड राखी भी विकल्प :
हैंड मेड राखी भी खूबसूरत विकल्प है जो बाकि सभी राखियों से अलग है। इस राखी को और खास बनाने के लिए भाई या बहन की तस्वीर भी लगाई जा सकती है। 

Advertising