ये है चंडीगढ़ के नए डी.सी, सबसे कम उम्र में किया था सिविल सर्विसेज में टॉप...

Friday, Oct 09, 2015 - 08:30 AM (IST)

चंडीगढ़, (विजय गौड़): 2003 बैच के हरियाणा कैडर आई.ए.एस. ऑफिसर अजीत बालाजी जोशी चंडीगढ़ के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। इस बारे में सैंटर गवर्नमैंट की ने वीरवार को ऑडर जारी कर दिए। अप्वाइंटमैंट कमेटी ऑफ दा कैबिनेट (ए.सी.सी.) की ओर से 7 अक्तूबर को इंटर कैडर डैपुटेशन के तहत जोशी के नाम को हरी झंडी दी थी। जोशी जींद के डिप्टी कमिश्नर पद पर कार्यरत थे। वह अगले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगे। 
 
मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी बालाजी ने सबसे कम उम्र में स्टेट में सिविल सर्विसेज में टॉप किया था। देश भर में बालाजी को 29वां स्थान मिला था। जोशी युवाओं को सिविल सर्विसेज के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न सेमिनारों में भी हिस्सा लेते हैं।
 
मिल चुका है जी फाइल गवर्नैंस से अवार्ड
मुम्बई से इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में  बी.ई. करने वाले अजीत बालाजी जोशी को 2012 में जी फाइल्स गवर्नैंस अवार्ड मिल चुका है जो उन्हें वोटर लिस्ट में डुप्लीकेशन रोकने के लिए दिया था। 
Advertising