दहेज की मांग से परेशान आकर नवविवाहिता ने किया सुसाइड

Sunday, Sep 30, 2018 - 09:36 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): सैक्टर-25 स्थित कालोनी में दहेज की मांग से परेशान आकर एक नवविवाहिता ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने महिला को फंदे से उतारकर सैक्टर-16 जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। मृतका की पहचान सैक्टर-25 में रहने वाली नाजरीन (19) के रूप में हुई है। सैक्टर-11 थाना पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी पिता इस्लामदीन की शिकायत पर पति मोहम्मद शोयब के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी का रविवार को पुलिस रिमांड हासिल करेगी। 

इस्लामदीन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 24 अप्रैल को बेटी नाजरीन की शादी सैक्टर 25 निवासी मोहम्मद शोयब से की थी। शादी के बाद पति दहेज की मांग को लेकर बेटी से मारपीट करने लगा। अगस्त माह में वह 50 हजार रुपए बेटी के पति का देकर गया था। उन्होंने बताया कि शोयब ने दहेज दी बाइक भी बेच दी। बेटी ने बताया था कि पति शोयब के अपनी भाभी से अवैध संबंध हैं, जिसको लेकर वह मारपीट करता है।

शोयब के भाई ने उन्हें फोन कर नाजरीन द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी दी। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर 11 थाना पुलिस ने मामले की जांच कर दहेज मृत्यु का मामला दर्जकर पति मोहम्मद शोयब को काबू किया। पुलिस ममाले में शोयब की भाभी की भूमिका भी जांच रही है। 

bhavita joshi

Advertising