IPS नेहा यादव करेगी चंडीगढ़ पुलिस ज्वाइन

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 07:51 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : चंडीगढ़ पुलिस को एक ओर महिला आई.पी.एस. अधिकारी मिल गई है। गृह मंत्रालय ने वीरवार को 2015 ए.जी.एम.यू.टी. कैडर की आई.पी.एस. अधिकारी नेहा यादव की ट्रांसफर चंडीगढ़ कर दी है। नेहा यादव के ट्रांसफर के आदेश गवर्नमैंट ऑफ इंडिया के अंडर सैक्रेटरी मनोज कुमार झा ने किए हैं। नेहा यादव के चंडीगढ़ पुलिस को ज्वाइन करते ही विभाग में तीन महिला आई.पी.एस. अधिकारी हो जाएंगी। 

इस समय चंडीगढ़ में महिला आई.पी.एस. एस.एस.एस.पी. निलांबरी विजय जगदले और आई.पी.एस. ए.एस.पी. निहारिका भट्ट है। पुलिस विभाग ने ए.एस.पी. निहारिका भट्ट को साऊथ डिवीजन में तैनात कर रखा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आई.पी.एस. नेहा यादव को एस.पी. हेडक्वार्टर का चार्ज मिल सकता है। इस समय एस.पी. हेडक्वार्टर की पोस्ट खाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Related News