सिस्टर लूसी कुरियन होंगी 27वें नीरजा भनोट अवार्ड से सम्मानित

Friday, Sep 07, 2018 - 10:11 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : 27वां नीरजा भनोट अवार्ड इस साल पुणे की लूसी कुरियन को नीरजा भनोट के जन्मदिन 7 सितंबर को सैक्टर-31 स्थित पी.एच.डी. चैम्बर में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। 

बता दें कि यह पुरस्कार एयरहोस्टेस नीरजा भनोट की याद में दिया जाता है, जिन्होंने सितम्बर 1986 में कराची एयरपोर्ट में पैन एम प्लेन के हाईजैक के दौरान अपनी जान गवांकर कई लोगों की जानें बचाई थी। अवार्ड में डेढ़ लाख की धनराशि, एक ट्राफी और प्रशस्ति पत्र शामिल होता है। 

इस अवार्ड के लिए योग्य होने के लिए विजेता को भारतीय महिला होना आवश्यक है। जो विषम परिस्थितियों का सामना कर अपनी काबलियत के द्वारा बाद में ग्रस्त महिलाओं की मदद कर समाज के लिए उदाहरण बनी हो। 

7 हजार से ज्यादा महिलाओं और बच्चों को शरण :
वर्तमान में ‘माहेर’ में 43 घर हैं, जहां महाराष्ट्र, केरल और झारखंड की महिलाओं को पनाह मिली हुई है। देशभर से यह 300 महिलाओं, 860 बच्चों और 72 पुरुषों का आशियाना है। 

अब तक माहेर 7 हजार से भी अधिक महिलाओं और बच्चों को शरण दे चुका है। माहेर में 13 किंडरगार्टन, 11 ट्यूशन क्लासें और 552 सेल्फ हैल्प ग्रुप हैं, जो गांवों में जागरुकता फैलाने की दृष्टि से ग्रामीणवासियों को कन्या भ्रूणहत्या, एड्स के प्रति और लिंग आधार जैसे मुद्दों पर सजगता प्रदान करते हैं। 

सिस्टर लूसी को कई नैशनल और इंटरनैशनल पुरस्कार मिल चुके हैं। उनका माहेर अमीर खान के ‘सत्यमेव जयते’ में भी दिखाया जा चुका है। मार्च 2016 में सिस्टर लूसी को देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ मिल चुका है। 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा भी उन्हें साधुवाद पत्र प्राप्त हो चुका है। इसी साल मई में माहेर को यूनाइडेट नैशंस इकोनोमिक एंड सोशल कौंसिल में ‘स्पैशल कंसल्टैटिव’ का दर्जा प्राप्त हुआ है। 

Priyanka rana

Advertising